Crime

भाजपा नेता विकास सिंह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, रात के अंधेरे में अवैध ढंग से आदिवासी जमीन पर बनवा रहे हैं मकान 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भाजपा नेता विकास सिंह ने गंभीरता आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता महानवमी के दिन रात्रि 10:00 बजे एन एच 33 आनंद विहार कॉलोनी के मुहाने में आदिवासी जमीन पर अवैध रूप से छत ढलाई करवा रहे हैं।जहां से कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का मकान मात्र 10 मीटर दूरी पर है।

वही मंत्री जी आदिवासी जमीन के ऊपर 6 मंजिला अवैध निर्माण अपने आप्त सचिव को आगे करके करवा रहे हैं। मेरे ऐसे छोटे से व्यक्ति से इन्हें इतना अधिक डर है कि रात के अंधेरे में छुपकर महापर्व के दिन रात के अंधेरे में छत ढलाई करवा रहे हैं। हमें नहीं मालूम था कि हमारे क्षेत्र का विधायक इतना कमजोर और डरपोक है। सत्ता में रहने के बाद भी चोरी छुपे अपना मकान अवकाश के दिन देर रात को बनवाना पड़ रहा है ।इसको लेकर विकास सिंह ने मीडिया को साक्ष्य के रूप में रात के समय छत ढलाई करने का वीडियो उपलब्ध कराया है। जिसमें कुल मजदूर छत ढालते दिख रहे हैं।

Related Posts