Crime

जमशेदपुर में विर्सजन के दौरान ट्रक का ब्रेक हुआ फेल,आधे दर्जन श्रद्धालुओं को कुचला,एक की मौत,पांच जख्मी, अफरातफरी मचा 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेनी बोधनवाला घाट पर मंगलवार की शाम जुगसलाई दुर्गा पूजा समिति के विसर्जन के दौरान उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कीताडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार विजयादशमी पर शहर के सभी प्रमुख घाटों में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की जा रही है।इस, के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अनेकों बैठक की गई थी।इसी बीच प्रशासन के छोटी सी चूक से बड़ा हादसा हो गई। मंगलवार को एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया।बेली बोधनवाल घाट में विसर्जन के लिए मां की प्रतिमा लेकर जा रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक आगे चल रहे लोगों पर धक्का मारते हुए नदी में जा घुसा। वहां मौजूद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने तुरंत ही घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, ट्रक को क्रेन के माध्यम से नदी से बाहर निकल गया। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इस हादसे अनेक लोग जख्मी हो गए। उनमें से एक की मौत हो गई। वही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के निर्दलीय विधायक सरयू राय घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही जख्मियों के बेहतर इलाज में जुट गए। वही लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है। हालांकि यह घटना अचानक हुई है।

Related Posts