विहिप ने गोविंदपुर में किया शस्त्र पूजा, धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा करने का लिया शपथ

Look
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में विजयादशमी त्योहार के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद की ओर से गोविंदपुर प्रखंड में शस्त्र पूजन कार्यक्रम विवेकनगर थीम पार्क छठ घाट में विधि विधान से हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मा• देवी सिंह, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख मा• देवेन्द्र गुप्ता,महानगर मंत्री मा• चंद्रिका भगत ,महानगर धर्म प्रसार प्रमुख एम• साई पद्मजा, महानगर धर्म प्रसार सह प्रमुख विवेक सिंह ,महानगर समरसता सह प्रमुख चंदन दास, महानगर कार्यालय प्रमुख संजय सिंह ,गोविंदपुर मंत्री भीम अग्रवाल, बजरंगदल संयोजक समेत अनेको बजरंगी मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी एवं गोविंदपुर के गणमान्य लोग अपने अपने घरों के पारंपरिक हथियारों को भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत माता के आरती के साथ विधि विधान से पूजन किए । उन्होंने धर्म, संस्कृति देश ,राज्य और अपने समाज के रक्षार्थ हेतू संकल्प लिए।