Regional

मां दुर्गा प्रतिमा का जमशेदपुर में हुआ विसर्जन, बिष्टुपुर और सोनारी की घटनाओं ने लोगों को दिया दर्द

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन वाला दिन शहर को दर्द भरा रहा।इस दिन बिष्टुपुर में हुए घटनाएं जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वही विसर्जन के दौरान सोनारी कपाली नदी के पास भी एक हादसा हुआ।विसर्जन के दौरान बेल्डीह कालीबाडी दुर्गा पूजा का विसर्जन हो रहा था ।मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी में विसर्जित की जा रही थी। इसी बीच मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ तीन लोग उसमें दब गये, जिससे तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया।घटना में कालिंदी दुर्गा पूजा समिति के महासचिव सनातन महानंद का पैर टूट गया।

Related Posts