Crime

पूजा की छुट्टी मना कर घर लौटते समय हो गई दुर्घटना, पत्नी की मौत,पति और दो बच्चे घायल 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड :बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-बोकारो मुख्यमार्ग में पोड़ादाग के समीप सड़क दुघर्टना में पूनम सोनी (27) की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। मृतका पूनम सोनी (27) रांची के कोकर में अपने पति रविन्द्र कुमार स्वर्णकार व बच्चों के साथ रहती थी।दुर्गा पूजा की छुट्टी मना कर वापस रांची स्थित घर लौट रहा था पूरा परिवार।

 

जानकारी के अनुसार, नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो निवासी रविन्द्र कुमार स्वर्णकार अपने दो बच्चों के साथ ऑटो में तथा पत्नी पूनम सोनी (27) अपने दो पहिया वाहन से रांची कोकर जा रहे थे। इसी क्रम में पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित पोड़ादाग के पास अज्ञात ट्रेलर ने दोपहिया सवार पूनम सोनी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पूनम सोनी की घटनास्थल पर गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी ज्योत्सना सिन्हा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतका के पति रविंद्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि वे रांची स्थित कोकर में रहते हैं और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करते हैं।दुर्गा पूजा में अपने घर बोदरो आये हुए थे। पूजा में शामिल होने के बाद वापस रांची जा रहे थे।इस दौरान घटना हो गया। मृतका के पति व दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts