Crime

विसर्जन के दौरान घायल मृतको की संख्या हुई दो, सांसद और समाजसेवी ने सहयोग राशि की घोषणा 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेनी बोधनवाला घाट पर मंगलवार की शाम विसर्जन के दौरान दुर्घटना में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वही जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, समाजसेवी विकास सिंह सहित अनेक लोग जख्मी और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ढांढस बंधाया और मदद करने का अश्वासन दिया। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुःख व्यक्त किया है।

गौरतलब हो कि मंगलवार की शाम एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। भगदड़ के बीच घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई। बाद में और एक जख्मी की मौत हो गई। वही सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए और विकास सिंह ने 25 हजार रुपए मदद देने की घोषणा की।

Related Posts