Crime

हत्या आरोपी तीन गिरफ्तार, गया जेल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड :जिला पश्चिम सिंहभूम स्थित चाईबासा के ग्रामिणों के सूचना पर ग्राम पोंगडा में सुनिया करवा को ग्राम पोंगडा के निवासी 1 गोलोंग कारवा, जौरा कारवा, जोबना कारवा ने बीते रात को लकड़ी के डंडा, लोहे का छड़ तथा पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में ईलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना के आलोक में कराईकेला थाना कांड सं0- 15/2023 दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी वैधानिक तरीकों से घटना मे शामिल गोलोंग कारवा, जौरा कारवा, दोनों पिता स्व० रामराय कारवा और जोबना कारवा उर्फ जमुना कारवा, पति जौरा कारवा, सभी सा०- पोंगड़ा, थाना- कराईकेला, जिला- प० सिंहभूम चाईबासा को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने घटना मे अपनी-अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त सामानों को बरामद कराया गया। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Posts