Crime

मेला से घर लौट रहे 6 युवक हुए दुर्घटना के शिकार, 3 की हो गई मौत,तीन जख्मी

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला से एक बुरी खबर है, जहां कर्रा थाना क्षेत्र के खूंटी-कर्रा सड़क पर कटहलटोली के पास दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में मास्को गांव निवासी सुखेर मुंडा (25 वर्ष), लोहरदगा के सेन्हा गांव निवासी तौहिद (42वर्ष) व मधुबनी निवासी अब्दुल सलाम (40 वर्ष) शामिल हैं। वहीं तीन अन्य युवक घायल भी हो गए हैं।इन्हें गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया हैं।
पुलिस ने बताया कि सोनमेर मेला देखकर दो बाइक से तीन-तीन युवक घर लौट रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार दोनों बाइक आपस में टकरा गई और सभी छह युवक घायल हो गए।कर्रा पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।इन्हें डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया है। घायलों में मधुबनी निवासी मकुद मुंडा, मो चांद व मास्को निवासी मांगू धान शामिल हैं।

Related Posts