Health

जिला में नए 6 डेंगू पॉजिटिव पाये गए, 12 अस्पताल से डिस्चार्ज*

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में 30 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 6 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में छोटागोविंदपुर 1 , टेल्को 1, गोलमुरी 1, जुगसलाई 1, डिमना रोड-मानगो 1 और बिरसानगर के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।

 

अबतक कुल 11981 सैम्पल की जांच में 1375 लोग (कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 79 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 4 आईसीयू में, 75 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 12 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Related Posts