Regional

विधिक सेवा पहुंचेगी अब गांव गांव तक: सचिव राजीव कुमार सिंह….. चलंत लोक अदालत का लिया गया उद्घाटन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत का शुभारंभ किया गया, सचिव राजीव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर उन्होने कहा कि आज से आरंभ होने वाले चलंत लोक अदालत के द्वारा अगले एक माह तक संपूर्ण ज़िले में गांव गांव तक विधिक सहायता प्रदान किया जाना है, इसके अलावा लोगों की समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन भी लिए जायेंगे।
प्रथम दिन तांबो चौक में जागरुकता अभियान चलाया गया और लोगों को कई आवश्यक कानूनी जानकारी दी गई, इस मौके पर प्राधिकार के सदस्य विकास दोदराजका, सहायक अमित कुमार, पी एल वी संजय निषाद, मो शमीम, पीएलवी रविकांत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related Posts