Law / Legal

चलंत लोक अदालत वाहन के माध्यम से तांतनगर में किया गया विधिक प्रचार प्रसार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत वाहन के माध्यम से तांत नगर प्रखंड कार्यालय के समीप व्यापक विधिक प्रचार प्रसार किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएलवी रेणु देवी और रविकांत ठाकुर ने प्रमुख भूमिका निभाई।
उपरोक्त जनकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।

Related Posts