Regional

झामुमो का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम 5 को लेकर विधायक ने लिया तैयारी का जायजा*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी प्रखंड के चांदीपी जानूमपी फुटबाल मैदान में आगामी 5 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झामुमो झींकपानी प्रखंड समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। तैयारी का जायजा लेने के लिए गुरुवार को विधायक दीपक बिरुवा झींकपानी पहुंचे हुए थे। विधायक ने यहां तैयारी का जायजा लेते हुए कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। मौके पर मौजूद तैयारी समिति के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी दी। बताया गया कि कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई है। सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुडीउली, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, सुंदर गोप समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Posts