प्रज्ञा केंद्र से 50 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:रांची के चान्हो थाना अंतर्गत मदरसा चौक के पास प्रज्ञा केंद्र में तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र से 50 हजार रुपये लूटे हैं। लूट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं घटना के बाद से प्रज्ञा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों में डर का माहौल है। सूचना मिलने के बाद चान्हो थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामलके की जांच कर रही है। वहीं सीमावर्ती इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार दोपहर के समय बाइक पर तीन अपराधी प्रज्ञा केंद्र में पहुंचे। तीनों अपराधी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं। पुलिस अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही हैं।इससे पूर्व बताया कि प्रज्ञा केंद्र में एक अपराधी पहले प्रवेश किया और हथियार दिखाते हुए कर्मचारियों को कब्जे में लिया। फिर प्रज्ञा केंद्र में रखे करीब 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।