environment World

देर रात आये भूकंप से नेपाल में भीषण तबाही, अब तक दो सौ लोगों की मौत, कई इमारतें भी ढहीं*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

नेपाल:बीती रात जब आप सो रहे होंगे नेपाल में बड़ा भूकंप आया जिसने बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली तक कंपन पैदा की। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप के कुछ घंटों बाद इससे नुकसान की खबरें नेपाल से आ रही हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडाना में था। वहां सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक 200 लोगों के मारे जाने की खबर है।

 

पुलिस के मुताबिक रुकुम में 28 लोगों की मौत हुई है और जाजरकोट में 20 लोग मारे गए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने सेना को राहत के काम में लगाया है। दैलेख, सालयान और रोतलपा जिले के सुदूर गांवों से भी घरों के गिरने की खबरें आ रही हैं।

जाजरकोट काठमांडू से 500 किलोमीटर दूर है। नेपाल में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तीन अक्टूबर को भी ऐसा ही हुआ था। तब तीव्रता 6.2 मापी गई थीं। जाजरकोट में एक व्यक्ति ने बताया – हम लोग खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी बिस्तर हिली। लगा जैसे झूला झूल रहे हैं। डर के मारे बाहर भागे। थोड़ी ही देर बाद मेरा घर गिर गया।

नेपाल और बिहार के लोग अभी भी 2015 के भूकंप को याद कर सिहर जाते हैं। उस विनाशलीला में 12000 लोग मारे गए थे। दस लाख घर जमीदोंज हो गए।नेपाल में आये भूकंप से रुकुम पश्चिम में कम से कम 36 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। यह अपडेटसुबह 5 बजे तक का है: रुकुम पश्चिम के मुख्य ज़िला अधिकारी हरि प्रसाद पंत ने ANI को बताया

 

जाजरकोट में कम से कम 34 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल हैं। कुछ गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सुर्खेत भेजा गया है: जजरकोट के मुख्य ज़िला अधिकारी ने ANI को बताया

 

मरने वालों की कुल संख्या 200 से ज्यादा हो गई है।

Related Posts