Crime

अपहृत नाना और नाती सकुशल बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड:कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में नाना और नाती की अपहरण के सनसनीखेज मामले में कोडरमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपहरण के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।जबकि फरार चल रहे अन्य तीन अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दरअसल मामला जायदाद विवाद का है।घटना कोडरमा के तिलैया डैम ओपी का है।मितलाल महतो ने अपने पिता और भांजे की अपहरण करने का आरोप भिखारी महतो व अन्य पर लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयोग किया गया बाइक और सवारी गाड़ी को जब्त किया है। दरअसल, रिश्ते में आई दरार और पुराने संपति विवाद के कारण रामविलास महतो और उसके नाती का अपहरण किया गया था।अपहरण करने वाले अपने ही रिश्तेदार ही निकलें। इधर पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने बताया कि रामविलास महतो और नीतीश कुमार का अपहरण पुरानी संपति विवाद के कारण हुई थी। अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला रामविलास महतो के अपना साला और ससुराल के लोग थे। फिलहाल 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 3 अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जएगा।

Related Posts