Crime

कांग्रेस के जिला महामंत्री की कार दुर्घटना ग्रस्त हुआ 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक कार फुटपाथ पर चढ़कर पेड़ों से टकरा गई। ये हादसा हाथी घोड़ा मंदिर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से ये बेकाबू हो गई। यह कार कांग्रेस के जिला महामंत्री की है। कार पर कांग्रेस के जिला महामंत्री का बोर्ड लगा है। कार पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजा का स्टीकर भी चिपका है। कांग्रेस के झंडे का भी स्टीकर लगा है। इस सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह हुई। बताते हैं कि जब यह दुर्घटना हुई तो सड़क पर बेहद कम लोग थे। वरना, कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा होने के बाद कार पर सवार लोग वहां से चले गए हैं। दुर्घटना स्थल पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ लगी है। दुर्घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा।रहे हैं कि यह दुर्घटना कैसे हुई है। लोगों ने घटना की जानकारी साकची थाना पुलिस और यातायात पुलिस को दे दी है।

Related Posts