पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के खिलाडियो के चयन पर बीरसिंह मुण्डा ने जताया हर्ष,दी बधाई प्रतिभागियो की सफलता दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत को इंगित करती है बीरसिंह मुण्डा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:बीरसिंह मुण्डा (अध्यक्ष, हॉकी खेल पश्चिमी सिंहभूम) ने एन०जी०ओ०शाक्ति वाहिनी नई दिल्ली संस्था द्वारा पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के खिलाडियो के चयन पर संस्था एवं चयन करने वाले व जुड़े पदाधिकारियों को तहे दिल से धन्यवाद एवं बधाई दी है। खासतौर से संस्था के निशिकांत, अनिल मिश्रा, विश्वाजीत वर्मन और चाईबासा के सार्जेंट मेजर मंशु गोप को बधाई दे हर्ष जताया है। संबंधित यादगार पुलिस लाइन मैदान में आयोजित शिविर के द्वारा महिला खिलाड़ियों को अमेरिकी खेल और संस्कृतिक खेल क्षेत्र के लिए एक यादगार पहेलु बताया है। बताया जाता हैं कि बन्दगांव से 20, टेबो से 15,आनन्दपुर से 15 एवं मनोहरपुर से 13 छात्राओं का चयनित किया जाना गर्व की बात है ।पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित शिविर को बीरसिंह मुण्डा (अध्यक्ष, हॉकी खेल पश्चिमी सिंहभूम) ने एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है बीरसिंह मुण्डा (अध्यक्ष, हॉकी खेल पश्चिमी ) के अनुसार सफल उक्त प्रतिभागियो ने आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की है । इनकी सफलता उनके कड़ी मेहनत को इंगित करती है।