सरायकेला खरसावां जिला में हुआ गोट पूजा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:सरायकेला सरायकेला जिला के प्रखण्ड, ग्राम खतुवाकुदर में बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ गांव की नाया पुजारी आनन्द महतो के द्वारा ग्राम देवता एवं सभी देवी देवताओं को स्मरण करते हुए गोट पूजा की गई। इस अवसर पर नाया पुजारी ने कहा कि पूर्वजों से यह पूजा मानते आ रहे हैं। पशुधन से अर्जित किया गया। फसल को प्राप्त करने के बाद अपनी पशुओं गाय , बैल समेत अन्य कृषि उपयोगी पशुओं धन्यवाद करने के लिए गोट पूजा करते हैं। अपने देवी देवताओं से ही प्रार्थना करते हैं कि हमारा पशुधन हमेशा सुरक्षित रहे और समस्त ग्राम वासियों के हर घर में सुख समृद्धि आए ।इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जगन्नाथ महतो , गुरुचरण महतो, जितेंद्र महतो ,मंटू महतो , आलोक महतो ,धीरेन महतो सुभाष महतो एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।