Law / Legal Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर आयुक्त सह भाजपा नेता विजय सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर से अनेकों भाजपाई खूंटी रवाना

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:झारखंड की स्थापना दिवस एवं धरती आब भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह भाजपा नेता विजय सिंह के नेतृत्व में उनके जमशेदपुर स्थित आवास से 12 गाड़ियों में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू खूंटी के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्री सिंह ने कहा आज झारखंड राज्य के लिए गौरव और दोहरी खुशी का दिन हैं आज राज्य स्थापना और धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म जयंती के मौके पर देश के प्रधानमंत्री और विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी देश भर के आदिवासी भाई बहनों के लिए झारखण्ड के पावन धरती से 24 हजार करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिससे एक बार फिर राज्य का गौरव देश भर में बढ़ेगा। इस दौरान मुख्य रूप से संजय चौराशिय, अखिल सिंह, करणी सेना के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, अमरनाथ शर्मा, आदित्य शर्मा, गंगा शर्मा, नीतीश राय, हर्ष यादव, विशाल यादव, सूरज प्रशाद, अनिरुद्ध गिरी, आदित्य वर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, अभिषेक झा, मनोज मुखी, रूपेश मुखी एवं अन्य।

Related Posts