Regional

डीएवी गुवा में झारखंड के गाँधी नाम से विख्यात महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर याद किए गए….. शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर ने पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया -प्राचार्या उषा राय

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित
शिक्षा प्रेमी डी ए वी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने गाँधी नाम से विख्यात महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर को आज याद कर नमन की ।प्राचार्या उषा राय ने बताया कि महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर ने झारखंड के पिछड़े इलाकों के विकास में अहम योगदान दिया है। वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थे। दयानन्द ऐंग्लो-वैदिक काॅलेज आन्दोलन‌ (डीएवी आंदोलन) को आगे बढ़ाने में उन्‍होंने प्रमुख भूमिका निभाई।15 नवंबर 1923 को उनका जन्म हुआ था। महात्मा नारायण दास ग्रोवर ने 6 फरवरी, 2008 को चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।प्राचार्या उषा राय ने गाँधी नाम से विख्यात महान शिक्षाविद् स्वर्गीय नारायण दास ग्रोवर ने बताया कि उनका पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया। उन्होंने इस संस्था की आजीवन अवैतनिक सेवा प्रदान की। वे डीएवी पब्लिक स्कूल पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के साथ-साथ डीएवी काॅलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष थे। महात्मा ग्रोवर के द्वारा प्रारम्भ किए गए संकल्प डीएवी, संकल्प सर्व शिक्षा, डीएवी संकल्प नेत्र ज्योति के माध्यम से हजारों उपेक्षितों जन0जातियों गरीब बेसहारा अनाथ बच्चों की शिक्षा और दयानंद नेत्रालय खूंटी में 40 हज़ार से ज्‍यादा मोतियाबिंद के ऑपरेशन 1983 से ही चल रहा है। यहां लाखों रोगियों को इलाइज हुआ है।

Related Posts