Law / Legal

जमशेदपुर में छठ को लेकर यातायात के समय में हुआ फेरबदल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में 18-20 नवंबर तक छठ पूजा के दौरान यातायात नियमों में परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार, 18 नवंबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक शहर में नो इंट्री खुलेगी और भारी वाहनों का परिचालन होगा। सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक सभी भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
19 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तक बड़े वाहनों को चलाने की अनुमति है। 19 नवंबर को सुबह 7 बजे से 20 नवंबर की दोपहर 3 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सिर्फ भारी वाहनों को शहर से निकलने की अनुमति होगी। इस अवधि के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Related Posts