Crime

बर्मामाइंस में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, स्थिति गंभीर 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में अपराधियों ने परवेज नामक युवक पर फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां परवेज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली सत्तू गौड ने चलाई है। पुलिस ने सत्तू गौड को हिरासत में भी लिया है।लोगों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर बस्ती में विवाद हुआ जिसके बाद सत्तू गौड ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts