Crime

बिहार से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार दो अपराधी, रांची पुलिस की कड़ी कार्रवाई में

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:रांची में अमन साहु गैंग के मयंक सिंह के नाम पर जानवर कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में रांची पुलिस ने बिहार के पटना के रहने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मुकेश सिंह उर्फ खली और आकाश कुमार सिंह शामिल हैं।

रांची पुलिस ने दोनों को नामकुम इलाका से पकड़ा है, जबकि जांच में अपराधियों के मोबाइल से मयंक सिंह से बातचीत का चैट मिला है। मयंक सिंह के इशारे पर लोगों को कॉल कर रंगदारी वसूलता था। गिरफ्तार खली पूर्व में रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में जेल भी जा चुका हैं।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कहा, “पुलिस ने सफलता से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है और रंगदारी के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।”

Related Posts