Uncategorized

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, एक की स्थिति गंभीर

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल-धनबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर नीमडीह थाना के सामने गुरुवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार धक्का मारा, जिसमें बाइक सवार बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बड़ा उरमा गांव निवासी 23 वर्षीय बिहान महतो, उनकी पत्नी 20 वर्षीय मेनका महतो और उनका दो वर्षीय बच्चा अपूर्व महतो के रूप में किया गया है। दुर्घटना में बिहान महतो के सिर पर, उनकी पत्नी मेनका महतो के कमर पर और अपूर्व महतो के जांघ पर चोट लगी है।

बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर

सड़क दुर्घटना के बाद नीमडीह थाना की पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने तीनों घायल को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि बिहान महतो के सिर, नाक व बाएं कंधा पर गंभीर चोट आई है, जबकि मेनका महतो के कमर में गंभीर चोट है और दो वर्षीय अपूर्व महतो का बाएं जांघ टूट गया है। तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया।

Related Posts