Regional

अम्मा संस्था ने बाराद्वारी में आशीर्वाद भवन ओल्ड एज आश्रम में खाद्यान्न उपलब्ध कराया,एक मात्र उद्देश्य सेवा, प्रमोद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में अम्मा संस्था ने बाराद्वारी में आशीर्वाद आश्रम में ओल्ड एज के सेवा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।यह खाद्यान्न सेवा भाव से दिया गया है।

अम्मा संस्थान के संस्थापक प्रमोद सिंह ने बताया कि वे अक्सर वृद्धों में अपने अभिभावकों को देखते हैं।इस लिए वे अक्सर जमशेदपुर के बाहर भी इस तरह का सेवा करने जाते रहते हैं।इस दौरान वे ओल्ड एज होम में अकेले रह रहे वृद्धों से बात चीत कर उनके मन: तनाव को कम करने का प्रयास करते हैं। हालांकि वे बहुत धनाठ नहीं है, इसके बाद भी वे अपने सामर्थ्य के अनुसार उनसे जो भी सेवा होता है वे करते हैं।इस सेवा में उनके साथी भी हाथ बंटाते हैं।आज राॅनी राय,सतीश तिवारी,अमित सिहं,बिजनेस सिहं, बिजय सिहं, राजु पाजी ने सहयोग किया है। ज्ञात हो कि बाराद्वारी में आशीर्वाद भवन में अनेकों वैसे वृद्ध रहते हैं जिनका अपना कोई नहीं है। कुछ लोगों के रिश्तेदारों ने उनको ओल्ड एज होम में छोड़ गए हैं और उनको देखने नहीं आते हैं।अब इसी तरह का वृद्ध श्रम ही सहारा है। बाराद्वारी वाले आर्शीवाद भवन ओल्ड एज होम को फुरिडा सेवी संस्था द्वारा संचालित किया जाता है।

Related Posts