Entertainment

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिस वर्ल्ड विजेता की सूची 1951 से 2023 तक,

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली:मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का अपना ताज ‘मिस वर्ल्ड 2023’ की विनर को पहनाने के लिए बेताब हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में करोलिना ग्रीन गाउन के साथ अपना ताज पहने हुए दिखाई दी थीं। उनके साथ फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी भी मौजूद थीं, जिन्होंने पिंक ड्रेस के साथ क्राउन पहनकर पूरी लाइमलाइट चुरा ली।
2023 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 71वां संस्करण होगा, जो 8 दिसंबर 2023 को भारत के श्रीनगर में कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।
इससे पहले 13 फरवरी 2023 को, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले ने घोषणा की थी कि मिस वर्ल्ड 2023 की प्रतियोगिता मई 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में होगी। लेकिन वहीं चार महीने बाद, 8 जून 2023 को, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा की कि प्रतियोगिता को संयुक्त अरब अमीरात के बजाय भारत में स्थानांतरित कर दिया गया है। 1996 के बाद यह पहली बार है कि देश ने प्रतियोगिता की मेजबानी की है। संगठन ने प्रतियोगिता का स्थान क्यों बदला, इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, लेकिन कुछ अफवाहें सुरक्षा कारकों के बारे में बताती हैं।

मिस वर्ल्ड या विश्व सुन्दरी किसे कहते है?
मिस वर्ल्ड इन्कॉर्पेरेशन, लंदन हर वर्ष दिसम्बर में विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में से सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी सौंदर्य से संपन्न ‘विश्‍व सुंदरी’ (मिस वर्ल्ड) का चयन करता है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जो प्रतिवर्ष महिलाओं के लिये आयोजित की जाती है। इसकी शुरूआत वर्ष 1951 से हुई। इसमें पुरस्कार स्वरूप 50,000 पौंड दिये जाते है।

भारत की तरफ से अब तक 6 महिलाओं में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता है, जिनमें मानुषी छिल्लर (2017), प्रियंका चोपड़ा (2000), युक्ता मुखी (1999), डायना हैडन (1997), ऐश्वर्या राय (1994) व रीता फारिया (1966) शामिल है।

मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी) विजेताओं की सूची (1951-2023):
वर्ष विजेता का नाम देश
2023 – भारत
2022 करोलिना वायलांस्का पोलैंड
2020 COVID-19 महामारी के कारण कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई ——-
2019 टोनी-एन सिंह जमैका
2018 वेनेसा पोन्स डे लियॉन मेक्सिको
2017 मानुषी छिल्लर भारत
2016 स्टेफनी डेल वाले पुअर्तो रिको
2015 मिरेइया लालागुना स्पेन
2014 रोलेन स्ट्रॉस दक्षिण अफ्रीका
2013 मेगन यंग फिलीपींस
2012 यु वेंक्सिया चीन पीआर
2011 इविन सरकोस वेनेजुएला
2010 एलेक्‍जेंड्रिया मिल्‍स संयुक्त राज्य अमेरिका
2009 काइने अल्‍डोरिनो जिब्राल्टर
2008 क्‍सेनिया सुखीनोवा रूस
2007 झांग जीलिन चीन पीआर
2006 तताना कुचारोवा चेक गणतंत्र
2005 उन्‍नूर बिरना विल्‍हजलम्‍सदो‍त्तिर आइसलैंड
2004 मारिया जुलिया मेंटिला पेरू
2003 रोसान डेविसन आयरलैंड
2002 अजरा एकिन तुर्की
2001 अगबानी डरेगाे नाइजीरिया
2000 प्रियंका चोपडा भारत
1999 युक्‍ता मुखी भारत
1998 लिनोर अबरगिल इजराइल
1997 डायना हेडेन भारत
1996 आइरीन क्लिावा यूनान
1995 जैक्‍वीलीन एडी0 मारकोनोो वेनेजुएला
1994 ऐश्‍वर्या राय भारत
1993 लिसा ऐना जमैका
1992 जुलिया कोरोचिना रूस
1991 निनि बेथ लिऐल वेनेजुएला
1990 जिना ट्वा्लिसन संयुक्त राज्य अमेरिका
1989 एनिटा कैग्लिका पोलैंड
1988 लिंडा पेट्स दाेेतो आइसलैंड
1987 उला वेगर स्‍टॉर्फे ऑस्ट्रिया
1986 जिस्‍लै लैैरोड ट्रिनिडाड और टोबैगो
1985 हुफीकार्ल्‍स दातो आइसलैंड
1984 एस्ट्रिड कैरोलिना हेर्रेरा वेनेजुएला
1983 सारा जॉन हट यूनाइटेड किंगडम
1982 मेरी एस्‍ले एलवेयर डोमिनिकन गणराज्य
1981 पेलेन लियोन वेनेजुएला
1980 किम बर्ली सैंटास जर्मनी
1979 जिवा स्‍वेन्‍सन बरमूडा
1978 सिल्‍वाना स्‍वेयरे अर्जेंटीना
1977 मेरी स्‍बइनविन स्वीडन
1976 सिंडी ब्रेक स्‍पीयर जमैका
1975 विलनेलिया मर्सिड प्यूर्टो रिको
1974 एनी लाइस क्रियेल दक्षिण अफ्रीका
1973 मेरीजुवेरी वैलेस यूनाइटेड स्टेट्स
1972 बेलेंडा ग्रीन ऑस्ट्रेलिया
1971 लुसिया पेटरली ब्राजील
1970 जेनिफर हॉस्‍टन ग्रेनाडा
1969 इवा रयूबर स्‍टीयर ऑस्ट्रिया
1968 पिनी लोप प्‍लमर ऑस्ट्रेलिया
1967 मैडेनील हार्टोज बेल पेरू
1966 रीता फारिया भारत
1965 लेस्‍ली लैंग्‍ले इंगलैंड
1964 एनी ए सिडनी इंगलैंड
1963 कैैरोल जोन काफोर्ड जमैका
1962 कैथरीन लार्ड्स नीदरलैंड्स
1961 रोजी मेरी फेंकले इंगलैंड
1960 नोर्मा कपाग्‍ले अर्जेंटीना
1959 कोराइन रास्‍ट हैयर नीदरलैंड्स
1958 पेनेलोप ऐनी काेेलेन दक्षिण अफ्रीका
1957 मेरिटा लिंडस फिनलैंड
1956 पेट्टा सरमान जर्मनी
1955 सुजाना दुुव्‍जम वेनेजुएला
1954 एटिगान कोस्‍टाडा मिस्र
1953 डिनायस पेरिया फ्रांस
1952 लुुई फ्लॉडिन स्वीडन
1951 कीकी हा कामसन

Related Posts