Social

सांसद विद्युत बरण महतो के पहल पर चाकुलिया प्रखंड के पाकुड़िया डुंगरी टोला में 25 केवीए एवं किसानों के खेती के लिए लगा 63 केवीए नया ट्रांसफॉर्मर 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया डुंगरी टोला में 25 केवीए एवं कारू टुडू के घर के सामने में किसानों के खेती के लगा 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर विगत कुछ दिनों से खराब पड़ा था।

 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को दिया था। उन्होंने ने तत्काल सांसद विद्युत बरण महतो से संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया एवं ट्रांसफॉर्मर बदलने का आग्रह किया था। सांसद श्री महतो ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया। जिसपर विभाग ने आज ट्रांसफ़ॉर्मेर बदल कर नया 25 के वी ए एवं 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया। नये ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद बिद्युत बरण महतो एवं बिजली विभाग के प्रति आभार जताया।

मौके पर मुखिया राम मुर्मू, दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस माहतो, ग्राम प्रधान प्रधान बेसरा, गौतम महतो, साहेव महतो, दीपक माहतो, लुथु हांसदा, पिंटु महतो, रिंकू महतो, कारू टुडु, कारान हांसदा, भसोड़ हांसदा, हलोधर हांसदा, सनातन टुडु, चुनाराम हांसदा, सालगे टुडु, सुमी बूसरा, राजु हांसदा, तूवीन टुडु, लधुनाथ सोरेन, कान्हाइ सोरेन, दिपक सोरेन, पूर्ण माण्डी आदि उपस्थित थे।

Related Posts