Crime

अवैध विदेशी शराब का 240 पेटी के साथ एक गिरफ्तार,वाहन जब्त 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

‌झारखंड: सहायक आयुक्त उत्पाद रांची के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर रांची स्थित कांके थाना अंतर्गत रिंग रोड लॉ कॉलेज मोड़ के पास, निरीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग रांची के विशेष छापामार दल, STF के द्वारा चेकिंग के दौरान एक टाटा 407 पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या JH-09-J-6139 की तलाशी में, अवैध विदेशी शराब old monk xxx rum750ml का 2880 पीस (240 पेटी) कुल 2160 लीटर जप्त किया गया।

घटनास्थल से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अन्य अभियुक्त फरार हो गया। जिनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में सम्मिलित पदाधिकारी प्रेम प्रकाश उरांव निरीक्षक उत्पाद, ललित सोरेन, पंकज कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद उत्पाद सिपाही एवं प्रतिनियुक्ति गृह रक्षक।

Related Posts