Crime

जमशेदपुर में किन्नर के बीच गैंगवॉर, पांच घायल,एक की स्थिति गंभीर

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में हुई तार कंपनी के समीप हिंसक झड़प में पांच किन्नर घायल हो गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल किन्नर का नाम माही किन्नर है और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहयोगी किन्नर ने बताया कि यह झड़प धंधे में वर्चस्व को लेकर हुआ, जहां कुछ युवक किन्नर का वेश धारण कर शहर में गुंडागर्दी कर रहे थे। पहले वे ट्रेनों में यात्रियों के साथ बदसलूकी किया करते थे, लेकिन जब उन्हें वहां से खदेड़ा गया तो अब पारंपरिक धंधे में पहुंच रहे हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं।इस विवाद के बारे में जानकारी देने वाले किन्नर ने बताया कि उनका गिरोह इस वर्चस्व के खिलाफ है और उनके सदस्यों पर हमला किया गया है। हमलावर लाठी-डंडे और तलवारों से लैस थे।
फिलहाल पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है और जांच जारी है। जमशेदपुर में किन्नरों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई का पुराना इतिहास रहा है, और इस मामले में स्थानीय लोगों में चिंता फैली है।

Related Posts