परसुडीह महिला से छिनतई समेत बागबेड़ा चोरी में तीन गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के पुलिस ने परसुडीह में महिला से मोबाइल छिनतई और बागबेड़ा में चोरी के मामले का भी खुलासा किया है। पुलिस ने परसुडीह सोपोडेरा में सविता देवी से छिनतई के मामले में आरोपी अभिषेक मिंज को गिरफ्तार किया है। अभिषेक परसुडीह के जीईएल चर्च के पास रहता है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।अभिषेक ने साल 2020 में भी टेल्को थाना क्षेत्र से छिनतई की थी।इसके अलावा बागबेड़ा के लाल बिल्डिग निवासी प्रमोद साव के घर चोरी करने के आरोपी दीप शर्मा और राहुल राजभार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में चोरी के गहनों को भी बरामद कर लिया है।