Law / Legal

संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम: संविधान के महत्व को साझा किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : आज, 26 नवंबर, देशभर में संविधान दिवस के रूप में उत्सव का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर झारखंड के सभी पुलिस लाइन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों ने संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और पुलिसकर्मियों को संविधान के अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
संविधान दिवस का आयोजन हर साल 26 नवंबर को किया जाता है, जिस दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अपनाया था, और यह 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 2015 में ‘संविधान दिवस’ को मनाने का निर्णय लिया था, जो इस विशेष दिन के महत्वपूर्णीय समारोहों का हिस्सा बना है।”

Related Posts