Crime

गिरिडीह पुलिस की सफल साइबर कार्रवाई: ठगी में गिरफ्तार दो आरोपी, महिलाओं को बना रहे थे शिकार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मंगलवार को सफलता हासिल की है। साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित टीम ने ठगी करने वाले दो आरोपियों को मातृत्व लाभ की राशि दिलाने के नाम पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू मंडल और अजय मंडल शामिल हैं, जो बेंगाबाद के महदईया गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल और चार सीम बरामद किए हैं।

गर्भवती महिलाओं का शिकार: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार साइबर अपराधी ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना की राशि दिलाने का बहाना बनाकर उन्हें ठग बना रहे थे। इन आरोपियों ने रिपोर्ट एक्सेस ऐप्स के जरिए महिलाओं को धोखे से फंसाया और ठगी की। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी देने के बाद, पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Related Posts