नदी घाट पर अधजले शव का हुआ पहचान
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में स्थित स्वर्णरेखा नदी के घाट पर मिले अधजला शव का पहचान हो गया है। मृतक का नाम गणेश साहू के रूप में की गई है।वह मानगो का रहने वाला था और स्थानीय होटल में कारीगर के रूप में काम करता था।इस संबंध में मृतक की पत्नी शांति देवी ने पुलिस को बताया है कि बीती रात घर मोबाइल फोन चार्ज में लगा कर घर गए। उन्होंने कहा था कि जल्द आएगा। लेकिन नहीं आए। पूरा परिवार परेशान था। आज़ सुबह नदी किनारे मृतक पाए जाने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि उनके पति मुंबई में काम करते थे और कुछ दिन पहले जमशेदपुर आए थे।वे स्थानीय होटल में कारीगर के रूप में काम कर रहे थे।