टीएसपीसी के एरिया कमांडर किसलय सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:मंगलवार को पलामू सेंट्रल जेल के कैदी प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर किसलय सिंह की इलाज के दौरान रिम्स रांची में मौत हो गई।
किसलय सिंह पलामू के मनातू का रहने वाला था। किसलय सिंह पिछले कई दिनों से बीमार था। वह पैरालाइज्ड हो गया था। उसे बीपी की भी समस्या थी।
बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद उसे एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। बाद में एमएमसीएच क डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया था। अब रिम्स में इलाज के क्रम में किसलय सिंह की मौत हो गयी है।पलामू सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह मौत की पुष्टि की है। रिम्स में ही उसका पोस्टमार्टम किया गया। उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।