Regional

टाटा स्टील में उपाध्यक्ष स्तर पर फेरबदल….

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में टाटा स्टील में विभिन्न नेतृत्व पदों में बदलाव किया गया है।

इस तबादले के अंतर्गत, टाटा स्टील के टीक्यूएम और इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष का सबसे बड़ा बदलाव हो रहा है। मौजूदा उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता 1 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, और उनकी जगह पर टाटा स्टील कलिंगानगर के जीएम प्रोजेक्ट्स एंड कंस्ट्रक्शन के अक्षय खुल्लर को नियुक्त किया गया है। वह 1 दिसंबर से इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

 

अक्षय खुल्लर, जो 1992 से टाटा स्टील में कार्यरत हैं, कई पदों पर सेवानिवृत्त होने वाले अवनीश गुप्ता की जगह में नियुक्त होंगे। इस बदलाव के साथ ही, टीक्यूएम की जिम्मेदारी पीयूष गुप्ता को सौंपी गई है, जो वर्तमान में जीएसपी और सप्लाई चेन के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें 1 फरवरी से टीक्यूएम जीएसपी और आपूर्ति श्रृंखला के उपाध्यक्ष के रूप में देखा जाएगा।

 

इसके अलावा, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं, जिसमें पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा स्वास्थ्य और स्थिरता के क्षेत्र में दो प्रमोशन शामिल हैं। साक्षात्कार के आधार पर, वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक ओमकार अविनाश शिंदे को आईएल 3 में पदोन्नत कर पर्यावरण प्रबंधन का प्रमुख बनाया गया है। इस दौरान, टाटा स्टील मेरामंडली के क्षेत्र प्रबंधक पर्यावरण निगरानी एवं विश्लेषण संजीब कुमार पाल को टाटा स्टील मेरामंडली का पर्यावरण प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्हें आईएल 4 से आईएल 3 में पदोन्नत किया गया है।

 

ये सभी परिवर्तन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता राजीव मंगल द्वारा किए गए हैं।

Related Posts