Regional

चाईबासा-भरभरिया सड़क दुर्घटना: दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित

चाईबासा-भरभरिया सड़क पर मंझारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई जोरदार सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना में शामिल व्यक्तियों में अनीस गोंड (22) और उध्दव नायक (20) शामिल हैं, जबकि विष्णु नायक (24) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

मौके पर पहुंची मंझारी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मंझारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की मृत्यु के बाद उनके शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया, और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।

दुर्घटना में बाइक से ट्रेक्टर की तेज रफ्तार में धक्का मारा गया, जिससे बाइक का आगे का हिस्सा उड़ गया। पुलिस प्रभारी आशोक कुमार ने दलबल के साथ तत्परता से घटना स्थल पहुंच कर घायल व्यक्ति को जल्दी चिकित्सा के अस्पताल भेजें।

Related Posts