Regional

गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा 

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में गुरुनानक जयन्ती के शुभ अवसर पर किरीबुरु स्थित गुरु नानक सिंह सभा गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जमशेदपुर से आये ग्रथीसिंह प्रताप सिंह एवं ग्रुप द्वारा विधिवत पाठ एवं कीर्तन आयोजित किया गया। बीते 30 नवम्बर से गुरुद्वारा में पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी समाप्ति आज हुई।

इस प्रकाश उत्सव में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा आदि विशिष्ट लोग भी शामिल हुए। मधु कोड़ा ने गुरुद्वारा में माथा टेका एवं श्रद्धा अनुसार दान देकर भक्ति कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुये। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में झारखंड व ओडिशा के सिख समुदाय टेलर व अन्य वाहनों में सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने आये। इसके पश्चात गुरुद्वारा प्रांगण में महालंगर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के खास से लेकर आम हजारों लोग शामिल हुये। इस दौरान प्रधान जगजीत सिंह गिल, मनजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, बंटी सिंह, अवतार सिंह, ज्ञान सिंह, कुलदीप कौर, अमरजीत कौर, सुखवंत सिंह सुन्दरी, रीमा कौर आदि सैकड़ों मौजूद थे।

Related Posts