Regional

शिर्षक: आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिस्टुपुर में सत्यनारायण कथा सत्र – धार्मिक अनुष्ठान में सामूहिक प्रयाग**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बिष्टुपुर में

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में रविवार को समूहिक सत्यनारायण कथा का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव में आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्री सत्यनारायण मंदिर, अन्नवरम से पधारे पंडितों द्वारा सत्यनारायण व्रतंम पूजा की जाएगी।

 

मंदिर समिति द्वारा पूजा के उपरांत, दिव्य प्रसाद के साथ-साथ सुरुचिपूर्ण भोज की व्यवस्था भी की गई है। सभी प्रेस बंधुओं से नम्र निवेदन है कि सुबह 11:00 बजे मंदिर परिसर में उपस्थित होकर समाचार संकलन में शामिल हों और भगवान के दर्शन, दिव्य प्रसाद, और दिव्य भोज का आनंद उठाएं।

 

आप सभी आदरणीय मीडिया मित्रगण धार्मिक अनुष्ठान में सम्मान से आमंत्रित हैं। आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम कमिटी के निवेदक, जम्मी भास्कर का यह आमंत्रण सभी धर्मिक और सामाजिक व्यक्तियों को साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।

Related Posts