Politics

तीन राज्यों के जीत पर भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी और नागरिकों के बीच लड्डू बांटी

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला ,पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्य पर जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत का जश्न पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जा रहा है।

इसी खुशी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्रधरपुर नगर पवन चौक में जमकर आतिशबाजी की और कार्यकर्ताओं द्वारा आम नागरिकों के बीच लड्डू वितरण किया गया।इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शेष नारायण लाल, नगर संयोजक राजू कसेरा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय,नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री मोहन यादव, राजेश प्रसाद, अभिभावक महंगी प्रजापति, शेखर प्रसाद रवानी, राजू शर्मा,दुर्गा महतो, गोल्डी सिंह, वीरेंद्र राय, महेश दास, देवेन मंडल, श्रवण ठाकुर, विकास रवानी, कबीर पांडे, बजरंग महानंद,विनोद प्रधान, पंडित जी,*

और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।*

Related Posts