Crime

ममार गांव के पास 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी बाल बाल बचे                                                                   ममार गांव के पास 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी बाल बाल बचे न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर से जमशेदपुर की ओर जा रहा 407 वाहन मनोहरपुर-छोटानागरा के बीच ममार गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गये। यह दुर्घटना 5 दिसम्बर की अहले सुबह लगभग साढे़ चार बजे हुई। ग्रामीणों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर जा रहा था, तभी वाहन पर से चालक का संतुलन हटा और वाहन ममार गांव स्थित सोनु गोप के घर पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन का चारों चक्का ऊपर हो गया।

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित

मनोहरपुर से जमशेदपुर की ओर जा रहा 407 वाहन मनोहरपुर-छोटानागरा के बीच ममार गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गये। यह दुर्घटना 5 दिसम्बर की अहले सुबह लगभग साढे़ चार बजे हुई। ग्रामीणों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर जा रहा था, तभी वाहन पर से चालक का संतुलन हटा और वाहन ममार गांव स्थित सोनु गोप के घर पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन का चारों चक्का ऊपर हो गया।

Related Posts