Politics

बीजेपी नेता अमित शर्मा को जमशेदपुर में नजरबंद करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड :पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में बीजेपी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा को बिरसानगर पुलिस द्वारा नजरबंद करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है।

 

भाजपा नेता शंकर कर्मकार ने बताया कि भाजपा के नेता अमित शर्मा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर उनको विरोध जताने की योजना थी, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया है।

स्थानीय नेताओं का कहना है कि जमशेदपुर में अवैध टाल, तेल कटिंग, और अन्य गोंदधंदे राजनीतिक संरक्षण में हो रहे हैं, और इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके बीच, जिला प्रशासन को आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता को नजरबंद करके अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास किया है।

 

इस घटना के दौरान भाजपा के कई नेताएं उपस्थित थे, जिनमें जिला मंत्री विकास गुप्ता, विनोद राय, विनोद यादव, काशीनाथ प्रधान, नवीन कुमार, दीपू कुमार, सुमित साव शामिल थे।*

Related Posts