सिटी इन के मालिक ने फूलों के कारोबार करने वाले युवक पर चलवाई गोली युवक व घायल
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थिति जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र एन एच 33 पर सिटी इन होटल के मालिक विनोद सिंह के कहने पर सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग की, इससे मोहम्मद इमरान जख्मी हो गए।उनको इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जख्मी मोहम्मद इमरान ने पुलिस को बताया है कि वे फूल बेचने और सजाने का काम करते हैं। बीती रात सिटी इन होटल में फूल लगाने गए थे। यहां पर फूल लगाने के दौरान विवाद होने पर सिटी के मालिक विनोद सिंह ने अपने सुरक्षा कर्मियों को कहकर गोली मरवा दी। जिससे उनके पैर में गोली लगी है। उस समय हमारे सहयोगियों ने इलाज के लिए टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।











