Crime

अवैध शराब बिक्रेता ने थाना हाजत में आत्महत्या की

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

बिहार:मुंगेर से बड़ी खबर पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार के मुंगेर से आई है। उत्पाद पुलिस की हिरासत में शराब मामले में पकड़े गए आरोपी अमन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रात दो-ढाई बजे के बीच की है। अमन मुंगेर के शामपुर का रहने वाला था।

वहीं सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उत्पाद अधीक्षक और पुलिस की टीम पहुंची। युवक को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है।

उत्पाद पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि तारापुर उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की रात फसियाबाद से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें चार शराब सेवन और दो तस्करी से जुड़े थे। सभी को मुंगेर उत्पाद थाना में पुलिस की अभिरक्षा में हाजत में रखा गया।बागेश्वरी निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र अमन कुमार (22) ने हाजत में बने शौचालय में गमछा से फांसी लगा ली। इधर, बंदी की मौत पर हड़कंप मच गया। शव को सदर अस्पताल लाया गया है। एसडीओ, उत्पाद अधीक्षक और चिकित्सक की गठित टीम की देखरेख में परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इधर, परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। हालांकि, अमन के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का खुलासा होगा। उत्पाद पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Posts