Crime

जमशेदपुर में अपराधियों के फायरिंग में सज्जाद के बाद देर शाम तक टाइगर मोबाइल जवान रामदेव महतो की मौत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के आजाद नगर रोड नंबर 15 में दो बाइक सवार चार अपराधियों ने सज्जाद उर्फ टांगा की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान एक टाइगर मोबाइल जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। शाम होते ही इलाज के दौरान टाइगर मोबाइल जवान रामदेव महतो की मौत हो गई।

हालांकि इस दौरान एक हमलावर को जवानों ने पकड़ लिया है। उसके पास से तीन पिस्टल और गोली,एक बाइक बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधी से मानगो थाना में पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में जमशेदपुर एस एस पी कौशल किशोर ने प्रेस को बताया है कि शुक्रवार की सुबह जवाहर नगर रोड नंबर 15 में सज्जाद उर्फ टांगा को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर भागने लगे।इस दौरान गश्त कर रहे टाइगर मोबाइल जवानों ने हमलावरों का पीछा किया।इस पर अपराधियों ने टाइगर मोबाइल जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे एक जवान जख्मी हो गया। इसके बाद भी जवानों ने अपराधियों को खदेड़ा और एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि अन्य हमलावर भाग निकला। वहीं सज्जाद उर्फ टांगा और जवान को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सज्जाद की मौत हो गई है। पकड़े गए अपराधी के पास से तीन हथियार गोली व बाइक बरामद किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।इधर पकड़ये हमलावर से पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।साथ ही भागे हमलावर अपराधी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो बाइक पर चार लोग आए थे। सभी हेलमेट और दस्ताने पहने हुए थे। उन्होंने सज्जाद को घेर कर गोली मारी।उस समय लोगों ने हमलावरों पर पत्थर भी मारकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर जब तक सज्जाद को खत्म नहीं किया, तब तक भागे नहीं।इस बीच टाइगर मोबाइल के जवान वहां पहुंचे, हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी।एक जवान वही गिर गया।मौके पर पुलिस के आने से एक अपराधी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार घायल जवान की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक सज्जाद भी अपराधी छवि का था। उसने सोनारी के एक व्यापारी पर बम मारने का आरोप था।

दूसरी ओर शुक्रवार की शाम को दुखद समाचार आया कि इलाजरत टाइगर मोबाइल जवान रामदेव महतो की मौत होने की खबर आई।

Related Posts