Crime

देखे वीडियो :जमशेदपुर में अपराधियों के फायरिंग में एक की मौत, टाइगर मोबाइल का एक जवान घायल ,तीन पिस्टल और गोली के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के आजाद नगर रोड नंबर 15 में दो बाइक सवार चार अपराधियों ने सज्जाद उर्फ टांगा की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान एक टाइगर मोबाइल जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। जवानों ने एक हमलावर को पकड़ लिया है। उसके पास से तीन पिस्टल और गोली,एक बाइक बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधी से मानगो थाना में पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में जमशेदपुर एस एस पी कौशल किशोर ने प्रेस को बताया है कि शुक्रवार की सुबह जवाहर नगर रोड नंबर 15 में सज्जाद उर्फ टांगा को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर भागने लगे।इस दौरान गश्त कर रहे टाइगर मोबाइल जवानों ने हमलावरों का पीछा किया।इस पर अपराधियों ने टाइगर मोबाइल जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे एक जवान जख्मी हो गया। इसके बाद भी जवानों ने अपराधियों को खदेड़ा और एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि अन्य हमलावर भाग निकला। वहीं सज्जाद उर्फ टांगा और जवान को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सज्जाद की मौत हो गई है। पकड़े गए अपराधी के पास से तीन हथियार गोली व बाइक बरामद किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।इधर पकड़ये हमलावर से पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।साथ ही भागे हमलावर अपराधी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इधर, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो बाइक पर चार लोग आए थे। सभी हेलमेट और दस्ताने पहने हुए थे। उन्होंने सज्जाद को घेर कर गोली मारी।उस समय लोगों ने हमलावरों पर पत्थर भी मारकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर जब तक सज्जाद को खत्म नहीं किया, तब तक भागे नहीं।इस बीच टाइगर मोबाइल के जवान वहां पहुंचे, हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी।एक जवान वही गिर गया।मौके पर पुलिस के आने से एक अपराधी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार घायल जवान की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक सज्जाद भी अपराधी छवि का था। उसने सोनारी के एक व्यापारी पर बम मारने का आरोप था।

Related Posts