Crime

चाईबासा जेल ब्रेक के नक्सली मास्टरमाइंड संजय टेक्निकल की मौत*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*झारखंड:रांची में चाईबासा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड हार्डकोर नक्सली संजय गंझू, जिसे संजय टेक्निकल के नाम से भी जाना जाता था, की मौत हो गई है। उसकी रांची रिम्स में हो रही इलाज के दौरान गुरुवार को हुई, इस मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।*

 

*चाईबासा जेल में बंद रहते हुए उनकी तबियत में बिगड़ाव आने के बाद उसे बीते छह दिसंबर को रिम्स में भर्ती किया गया था। इस दौरान ही उनकी मौत हो गई।*

 

*उसे संगठन में संजय टेक्निकल के नाम से जाना जाता था, और उनकी विस्फोटक तैयारी में उनकी विशेषज्ञता थी। वह माओवादियों के खराब हथियारों की मरम्मत करते थे और इसके लिए राज्य सरकार ने उन्हें 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।*

 

*संजय गंझू को बीते 11 दिसंबर 2014 को सिमडेगा के देवसार जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी थीं।*

 

*राज्य सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम देने के साथ ही, विशेष शाखा ने उस पर 25 लाख रुपए का और इनाम देने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, जिसकी मंजूरी का इंतजार अब तक है।*

Related Posts