Politics

झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर जेल से बाहर, भाजपा में शामिल होना तय!!और भी नेता लाईन में 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: प्रदेश के राजनीतिक में वर्ष 2024 के पहले बड़ा उलटफेर होने जा रहा है।इसका झलक दिखने लगा है। बहुत जल्द, पूर्व मंत्री सरयू राय, पूर्व विधायक अरविंद सिंह और पूर्व मंत्री गोपाल सिंह पातर, जिन्हें राजा पीटर के नाम से भी जाना जाता है । इनके अलावा अन्य कुछ दमदार नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।जानकार बताते हैं कि यह सब कायस उनके गतिविधियों को लेकर लगा था रहा है।अब जेल से बाहर आए गोपाल पातर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात की राजनीतिक हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं और चर्चा हो रही है कि क्या राजा पीटर भाजपा में शामिल हो सकते हैं!!

 

राजा पीटर ने पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद तमाड़ सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड के तत्कालीन सीएम और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को हराया था। इस हार की वजह से 2009 में शिबू सोरेन की अगुवाई वाली सरकार गिर गई थी।

 

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के बाद राजा पीटर को जेल में बंद किया गया था, जहां वह पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे हैं। इन पर मामला था पूर्व मंत्री रमेश सिंह की हत्या को लेकर पांच करोड़ रुपये की सुपारी देने का। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी इन नेताओं से सम्पर्क के संवाद बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाई कमान के सिग्नल मिलते ही उक्त सभी नेताओं को भाजपा में शामिल कर लिया जाएगा।

Related Posts