स्वर्गीय सरोजिनी देवी के 39 वाँ पुण्यतिथी पर नारायण भोज का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में स्वर्गीय सरोजिनी देवी के 39 वाँ पुण्यतिथी के अवसर पर के वेक्टा लक्ष्मी द्वारा बिष्टपुर गुरूद्वारा परिसर में नारायण भोज का आयोजन किया गया।
इस मौके पर हरेक तबके के लोगों प्रसाद ग्रहण किया।उन लोगों ने स्वर्गीय सरोजिनी देवी की आत्मा की उन्नति और शांति की प्रार्थना की। जबकि स्वर्गीय सरोजिनी देवी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
इस यज्ञ को सफल बनाने में गायत्री परिवार के लोगो ने बढ चढ़कर कर हिस्सा लिया है। के वेक्टा लक्ष्मी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष स्वर्गीय सरोजिनी देवी की याद में नारायण भोज का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी जाति के लोग प्रशाद पाते हैं। यहां किसी से भेदभाव नहीं किया जाता है,तभी तो गायत्री परिवार के भाई बहन और सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।उनका इस यज्ञ को सफल बनाने में बहुत श्राहनीय सहभागिता रहता है।इस मौके पर कोल्हान जयपुर आयुक्त विजय सिंह भी मौजूद थे।