Regional

कैलाश की करूणा, राँची का जत्था पाकिस्तान रवाना*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पुर्व मंत्री सह माननीय विधायक सी पी सिंह द्वारा अंग वस्त्र एवं पुजा सामग्री देकर जत्थे को किया रवाना। नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा राँची के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिहं कौशल के नेतृत्व में 18 यात्रीयों का जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। पुरे भारत वर्ष से 66 दर्शनार्थी को वीजा मिला है, जिसमें राँची से 18 दर्शनार्थी हैं। जत्था अमृतसर होते हुए 19 दिसंबर को अटारी वॉडर से पाकिस्तान जाएगा। जत्था चकवाल स्थित अमरकुण्ड में स्नान एवं कटासराज के अभिषेक, रामचन्द्र जी के सुपुत्र महाराज लव जी की समाधि, राधा कृष्ण मंदिर दर्शन कर 25 दिसंबर को भारत वापसी करेगा। जत्थे का नेतृत्व करनेवाले कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के साथ ईंदू सिंह, राजेश कुमार, पुजा देवी, परशुराम सिंह, अशोक कुमार सिंह, पिंकी सिंह, शिव पूजन महतो, पुजा कुमारी, राजेन्द्र झा, सिता देवी, संजय कुमार शाहा, लक्ष्मी शाहा, जयश्री कुमारी, पुष्पलता कुमारी, शीला देवी, धर्मेन्द्र पाठक, संतोष गुप्ता सहित 18 शिव भक्त शामिल हैं।

Related Posts