Regional

झारखंड नव निर्माण उलगुलान संकल्प यात्रा 31 से….पोटो हो शहीद ग्राम राजाबासा से खरसावां शहीद स्थल तक….. 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला परिषद,चाईबासा,प०सिंहभूम में झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दिनाँक 31दिसंबर को जग्गन्नाथपुर से प्रस्तावित “झारखंड नव निर्माण उलगुलान संकल्प यात्रा”की सफलता हेतु गहन विचार विमर्श किया गया। यह संकल्प यात्रा जग्गन्नाथपुर स्थित पोटो हो शहीद ग्राम राजाबासा से शुरू हो कर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए दोपहर 2.30बजे चाईबासा पहुँचेगी, शाम को सभी झारखंड नव निर्माण उलगुलान यात्रा में शामिल आंदोलन कारी चाईबासा में रात्रि विश्राम करेंगे। 1जनवरी2024 को प्रातः 8बजे आन्दोलनकारी की यात्रा पुनः प्रारंभ हो कर दिन के 11बजे खरसावां शहीद स्थल पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। झारखंड नव निर्माण संकल्प यात्रा में शामिल एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर झारखंड नव निर्माण यात्रा के मुख्य उद्देश्य से वाकिफ़ करवाएगी। जो मुख्य रूप से , 1)1जनवरी 1948 को मारे गए सभी लोगों को शहीद घोषित किया जाये। व उनके आश्रितों की पहचान कर सरकारी लाभ दिया जाये। सरकार 1 जनवरी को ब्लैक डे के रूप में घोषित करें।

2)1जनवरी1948 को हुए गोली कांड की न्यायिक जांच करवाई जाएं, सरकार उंसकी घोषणा झारखंड विधानसभा में करें।

3)स्थानीयता की घोषणा 1932 के खतियान के आधार पर सरकार जल्द घोषणा करें।

4) कोल्हान में सरकार ओबीसी आरक्षण जल्द तय करें।

5) रघुवर दास सरकार द्वारा गठित भूमि बैंक को तुरंत रद्द करें।

6) 3 जनवरी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित किया जाए।

बैठक के उपरांत दिवगंत झारखंड आंदोलनकारी मझगाँव के मो०अकील अहमद व जग्गन्नाथ पुर के मोहन लाल पुरती के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलन कारी पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह बोबोंगा, दामू बानरा, आसमान सुंडी, सोमनाथ चत्तर, रेंगो बिरुली, दलवीर सिंह, सुरेन कंडेयांग, वीरेंद्र सोय, हारून केरकेट्टा, प्रकाश पिंगुवा, अहमद हुसैन, हरीश खंडायत, नारायण देवगम, पंचू बेसरा, रंजीत बोदरा, सिकंदर सुंडी, बलभद्र सुंडी, दयानंद मलुवा, सुर सिंह हेम्ब्रोम, बन्धन उरांव, बुढ़ान सिंह कंडेयांग, ज़रीफ़ अहमद ,मा टा राम सिंकु, बमिया बारी, ज्वाला कोड़ा, ध्यान कोड़ा, बाल किसन दोराईबुरु, कोलंबस हांसदा, चम्पई बोयपाई, मो०शाहिद अहमद, महेंद्र लागुरी, अजय कुमार महतो, दिलीप सिंह बोयपाई, मो०हाजिक खान, तुरी सुंडी, सुभाष पाठ पिंगुवा ब्रज किशोर सिंकु, दामू बानरा, व बिनोद सावैया उपस्थित थे।

Related Posts